रांची, मई 20 -- तमाड़, प्रतिनिधि। पांच परगना स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित फुटबॉल लीग के तहत बुधवार को सी ग्रुप का मुकाबला एफसी नवाडीह और परासी एफसी के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में परासी एफसी ने एफसी नवाडीह को 2-1 से हराकर जीत दर्ज की। परासी एफसी की ओर से सुनील मुंडा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो गोल किए। वहीं एफसी नवाडीह की ओर से हाफ टाइम के बाद जगमोहन मुंडा ने एक गोल दागा। इस जीत के साथ परासी एफसी अपने ग्रुप के दोनों मैच जीतकर अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर बनी हुई है। मैच का संचालन रेफरी करम मुंडा, महावीर और राजेश मुंडा ने किया। मौके पर समिति के हरीश मुंडा, रामेश्वर, निशांत भेंगरा, रितेश गुप्ता, धीरज हंस समेत एसोसिएशन के कई सदस्य मौजूद थे। गुरुवार को ग्रुप ए का मुकाबला जूनियर एफसी तमाड़ और एफसी सालगाडीह के बीच खेला जाएगा।

हिंद...