पराविधिक स्वयं सेवकों के लिए 16 अक्टूबर तक करें आवेदन
रामपुर, अक्टूबर 7 -- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से मुख्यालय समेत तहसील सदर, मिलक, टांडा, स्वार, शाहाबाद और बिलासपुर में पराविधिक स्वयं सेवकों की नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक नए आवेदक और पूर्व में कार्यरत पीएलवी चयन या नवीनीकरण के लिए 16 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। प्राधिकरण के सचिव संदीप सिंह ने बताया कि आवेदन फोटोयुक्त प्रार्थना पत्र और बायोडाटा के साथ जनपद न्यायाधीश-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को संबोधित करते हुए कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर जमा करना होगा। समाजसेवा में रुचि रखने वाले सेवानिवृत्त शिक्षक, सरकारी कर्मचारी, वरिष्ठ नागरिक, एमएसडब्ल्यू छात्र-शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, चिकित्सक, छात्र, विधि विद्यार्थी, गैर राजनीतिक सदस्य, एनजीओ व क्लब से जुड़े लोग, खिलाड़ी, कलाकार और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.