बागेश्वर, फरवरी 27 -- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बागेश्वर के तहत नव नियुक्त पराविधिक कार्यकर्ताओं और अधिकार मित्रों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण तथा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों पर हुआ। जिला जज एवं प्राधिकरण अध्यक्ष पंकज तोमर के मार्गदर्शन में आयोजित प्रशिक्षण में विशेषज्ञों ने भारतीय संविधान की मूल संरचना, विधिक सेवा योजनाओं, केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, पोक्सो, घरेलू हिंसा, दहेज निषेध और बाल विवाह निषेध कानूनों की जानकारी दी। सचिव अनीता कुमारी ने निश्शुल्क विधिक सहायता, पीड़ित प्रतिकर योजना तथा पराविधिक स्वयंसेवकों के कर्तव्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे न्याय को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण सेतु की भूमिका निभाते हैं...