उरई, फरवरी 23 -- कोंच। नदीगांव ब्लॉक के ग्राम परावर की मड़ैया में सोमवार को प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग (लो.नि.वि.) द्वारा एक महत्वपूर्ण सड़क परियोजना का भूमिपूजन कर कार्य शुभारंभकिया गया। यह सड़क बंगरा रेंढर, लगामपुरा होते हुए मध्य प्रदेश सीमा तक 10.600 किलोमीटर लंबी होगी, जिसकी अनुमानित लागत 22 करोड़ रुपये है। परियोजना में मध्य प्रदेश सीमा पर 2 करोड़ रुपये से एक गेट का निर्माण भी शामिल है। यह कार्य सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए किया जा रहा है। विधायक मूलचंद्र निरंजन ने कहा सड़क निर्माण आर्थिक, सामाजिक और बुनियादी ढांचे के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विधायक ने बताया कि सड़कों से परिवहन आसान, तेज और लागत-प्रभावी होता है। यह ग्रामीण क्षेत्रों को शहरों से जोड़ता है, रोजगार के अवसर पैदा करता है, स्वास्थ्य और शिक्षा सेव...