इटावा औरैया, अप्रैल 6 -- बकेवर। लवेदी थाना क्षेत्र के ग्राम धुबियाई में सोमवार देर शाम एक किसान की कटाई के बाद खेत में पड़ी पराली में अज्ञात व्यक्ति ने आग लगा दी। किसान पप्पू उर्फ रतन सिंह राठौर ने हाल ही में अपनी 20 बीघा गेहूं की फसल की कटाई कम्पाइन मशीन से कराई थी। अचानक पराली में आग लगने से आसपास के खेतों में खड़ी पकी गेहूं की फसल को खतरा पैदा हो गया। आग की लपटें देखकर आसपास के किसान मौके पर दौड़ पड़े, लेकिन वहां केवल पराली जलती मिली। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। किसानों ने प्रशासन से पराली जलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.