बिहारशरीफ, अप्रैल 7 -- पराली में लगाई आग, जलने से बची गेहूं की तैयार फसल शेखपुरा/चेवाड़ा, हिन्दुस्तान संवाददाता। चेवाड़ा थाना के तियाया गांव में गेहूं की कटनी के बाद बचे फसल अवशेष (पराली) में एक किसान ने आग लगा दी। तेज पछुआ हवा के कारण आग की लपटों ने देखते ही देखते ही विकराल रूप धारण कर लिया। आसपास के खेतों में लगी गेहूं की खेतों की ओर फैलने लगा। हालांकि, किसानों की तत्परता से आग पर काबू पाकर लिया गया। परंतु, आग की चपेट में आने से एक बोझा मसूर की फसल जलकर राख हो गयी। इधर, डीएओ सुजाता कुमारी ने मामले में संज्ञान लिया है और चेवाड़ा बीएओ को जांचकर रिपोर्ट देने को कहा है। डीएओ ने बताया कि यदि पराली जलाने की घटना सत्य पाई गई तो संबंधित किसान के खिलाफ कार्रवाई होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...