कौशाम्बी, नवम्बर 17 -- कलेक्ट्रेट में डीएम ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना फोटो- मंझनपुर, संवाददाता। डीएम डॉ. अमित पाल शर्मा ने सोमवार को पराली प्रबंधन जन जागरूकता वैन को कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इससे किसानों को पराली जलाने से होने वाले नुकसान की जानकारी मिलेगी। जागरूक होने पर किसान पराली जलाने से परहेज करेंगे। इस दौरान उप कृषि निदेशक सतेन्द्र तिवारी ने कहा कि राष्ट्रीय हरित अधिकरण के आदेश के अनुसार फसल अवशेष जलाया जाना एक दण्डनीय अपराध है। राजस्व विभाग द्वारा पर्यावरण को हो रहे क्षतिपूर्ति की वसूली के निर्देश दिये गये हैं। इसमें दो एकड़ से कम क्षेत्र के लिए 2500 रुपये, दो से पांच एकड़ क्षेत्र के लिए 5000 तथा पांच एकड़ से अधिक क्षेत्र के लिए 15000 रुपये तक पर्यावरण कम्पन्सेशन की वसूली के निर्देश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.