लखीमपुरखीरी, अप्रैल 20 -- पराली जलाने से लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे कई किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। थाना मैलानी क्षेत्र के एक गांव निवासी रामनरेश उर्फ छोटे पुत्र मुलहै ने दोपहर में अपने खेत में नरैला में आग लगा दी। तेज हवा के चलते आग तेजी से फैलती चली गई और आसपास के खेतों को अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण आग में गांव लौकिया निवासी यूनुस की करीब 2 एकड़ गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। वहीं कुकरा निवासी रामकिशन के खेत का लगभग 3 बीघा नरैला जल गया। रतनापुर निवासी जगबीर सिंह पुत्र बलजीत सिंह के 12 बीघा नरैला में आग लगने से भारी नुकसान हुआ जबकि सुखपाल सिंह पुत्र कुलदीप सिंह के 9 बीघा नरैला भी जलकर नष्ट हो गया। इसके अलावा एक अन्य किसान की गेहूं की फसल भी आग की भेंट चढ़ गई। पीड़ित किसानों का आरोप है कि जब उन्होंने दिन में आग लगाने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.