सिद्धार्थ, अप्रैल 13 -- सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ एसडीएम विवेकानंद मिश्र ने सभी लेखपालों व राजस्व निरीक्षकों को निर्देशित किया है कि क्षेत्र में कोई भी किसान पराली जलाने की कोशिश करे तो उसे चिन्हित कर बताएं, उसके खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा और जुर्माना भी लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि गेहूं फसल की कटाई का कार्य किसान तेजी से चल रहा है। ज्यादातर फसल कट चुकी है। गेहूं फसल के अवशेष को कुछ लोग खेतों में जला दे रहे हैं। इससे आसपास खड़ी गेहूं फसल में आग लग जा रही है। अगर कोई भी व्यक्ति पराली जलाते हुए मिला तो उसके खिलाफ केस दर्ज होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.