गुड़गांव, मई 2 -- गुरुग्राम, अमर मौर्य। जिले में पराली जलाने पर रोक लगाने के लिए जिले से लेकर गांव स्तर तक समितियां गठित की गई हैं। एनजीटी के आदेश तथा वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के निर्देश की अनुपालना में गुरुग्राम में पराली जलाने की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण किया जाएगा। जिला, उपमंडल, ब्लॉक और गांव स्तर पर समितियों का गठन किया गया है। इनको फसल अवशेष जलाने की घटनाओं की निगरानी, रोकथाम और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि पर्यावरण संरक्षण के साथ वायु प्रदूषण पर भी नियंत्रण किया जा सके। जिला स्तर की समिति में एडीसी, जिला राजस्व अधिकारी, जिला विकास और पंचायत अधिकारी, उप निदेशक कृषि तथा हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी को शामिल किया गया है। यह भी पढ़ें- फसल अवशेष जलाने पर कार्र...