फरीदाबाद, अप्रैल 14 -- पलवल, सरसमल। जिलाधीश डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने जिले में फसल अवशेष (पराली) जलाने पर पूरी तरह रोक लगा दी है। यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि पराली जलाना कानूनन अपराध है और इससे वायु प्रदूषण के साथ लोगों के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ता है। आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसमें भारी जुर्माना और जेल दोनों का प्रावधान है। जिलाधीश ने किसानों से अपील की है कि वे पराली जलाने के बजाय आधुनिक तरीकों से उसका प्रबंधन करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.