लखनऊ, नवम्बर 14 -- नगराम, संवाददाता नगराम में पटाखा फैक्टरी गोदाम में बुधवार सुबह हुए विस्फोट के बाद पुलिस ने पराली जलाने के आरोप में दूसरे किसान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। गढ़ा गांव निवासी किसान लालजी उर्फ बलबीर ने आपत्ति दर्ज कराई है। लालजी का कहना है कि गोदाम के पास उनका खेत ही नहीं तो पराली कहां से जलाएंगे। उन्होंने थानेदार को पत्र देकर मुकदमे से नाम हटाने की मांग की है। थाना प्रभारी विवेक चौधरी ने बताया कि विस्फोट के समय मौजूद लोगों द्वारा बताए गए नाम के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया था। यदि जांच में नामजदगी गलत पाई जाती है तो लेखपाल से मौके का सत्यापन कराकर किसान का नाम मुकदमे से हटा दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...