महाराजगंज, नवम्बर 15 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। निचलौल तहसील क्षेत्र के ग्राम हरपुर में एक शख्स द्वारा खेत में पराली जलाई जा रही थी। इस बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता ने शख्स को पकड़ लिया और खुद खड़ा होकर खेत में लगाई गई आग को बुझवाया। इसी क्रम में नायब तहसीलदार पीयूष जायसवाल ने कोठीभार थानाक्षेत्र के ग्राम बड़हरा महंथ में बिना रीपर के चल रही एक कंबाइन मशीन को पकड़ लिया और उसे सीज कर कोठीभार थाना में बंद कराया। एसडीएम ने बताया कि इस दिन क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पराली जलाने के आरोप में 17 लोगों को जुर्माना के लिए नोटिस दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...