महाराजगंज, नवम्बर 14 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिले में पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। डीएम संतोष कुमार शर्मा व एसपी सोमेन्द्र मीना शुक्रवार को सदर तहसील के लक्ष्मीपुर देउरवा व अगया सहित कई गांवों के सीवानों में पहुंच गए। पराली न जलाने के लिए लोगों को समझाया। अगया गांव में नियमविरुद्ध चल रही एक कंबाइन मशीन को सीज कर दिया गया। डीएम ने खेतों में पराली जलाने की स्थिति को परखने के लिए संबंधित अधिकारियों को कड़ी निगरानी एवं त्वरित कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान ग्राम अगया में एक कंबाइन मशीन बिना एसएमएस के धान की कटाई करती मिली, जिसे मौके पर ही सीज कर दिया गया। डीएम ने तहसीलदार सदर को निर्देश दिए कि ग्राम स्तर पर टीमें भेजकर पराली जलाने वालों की पहचान करें। कानूनी कार्रवाई में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.