महाराजगंज, नवम्बर 17 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। डीएम संतोष कुमार शर्मा ने चौरी गांव का निरीक्षण करते समय पराली जलाने की सूचना मिलते ही तत्काल खेत में पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। किसानों को पराली जलाते देख डीएम ने मौके पर ही आग बुझवाने के निर्देश दिया। किसानों से संवाद कर इसके दुष्परिणामों व कानूनी प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी। निर्देश दिया कि किसी भी स्थिति में पराली खेतों में न जलाएं। कहा कि पराली जलाने से पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंचता है और यह दंडनीय भी है। डीएम ने किसानों को पराली इकट्ठा कर रखने तथा इसे स्थानीय गौसदन और गो-आश्रयों तक पहुंचाने की व्यवस्था गांव के प्रधान व बीडीओ के माध्यम से सुनिश्चित करने को कहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.