नई दिल्ली, सितम्बर 28 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। पराली को जलाने से रोकने के लिए अब निगरानी का दायरा बढ़ा है। इस साल से उत्तराखंड में भी पराली जलाने की घटनाओं की उपग्रह से निगरानी शुरू की गई है। इसके साथ ही देश के छह राज्यों में अब पराली को जलने से रोकने की कोशिश शुरू की गई है। पंजाब और हरियाणा में धान की फसल को काटने के बाद बचे हुए कृषि अवशेषों को खेत में ही जलाए जाने की प्रवृत्ति पिछले कई सालों से रही है। इसकी रोकथाम के लिए तमाम कोशिशों के चलते पहले की तुलना में पराली जलाने की घटनाओं में कमी आई है। लेकिन, हाल के कुछ वर्षों में कुछ नए क्षेत्रों और राज्यों में भी पराली जलाने की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा तैयार कंसोर्टियम फॉर रिसर्च ऑन एग्रोसिस्टम मॉनीटरिंग एंड मॉडलिंग फ्राम स्पेस (क्रीम्स) द्वारा पिछल...