हमीरपुर, मई 28 -- मौदहा, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के रागौल निवासी एक व्यक्ति ने खेत में लगाई गई आग से उसके प्लाट में भारी नुकसान होने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर नुकसान की भरपाई कराने की गुहार लगाई है। रागौल निवासी रामसनेही ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका एक प्लाट कम्हत्या रोड नहर के पास बुकुंज के समीप स्थित है। सिचौलीपुरवा निवासी मुन्ना ने अपने खेत की पराली में आग लगाई और उसे बिना बुझाए घर चला गया। देखते ही देखते आग फैलकर उसके प्लाट तक पहुंच गई। जिससे आग की चपेट मे आकर उसके प्लाट में लगे दो सैकड़ा यूकेलिप्टस के पेड़ जलकर नष्ट हो गए। कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह ने बताया मामले की तहरीर नही मिली है। तहरीर मिलने पर विधिक कर्यवाही की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...