नवादा, अप्रैल 15 -- प्रशासन के बार-बार मनाही के बावजूद हिसुआ में किसान अपने खेतों में पराली जलाने से बाज नहीं आ रहे हैं। इसका खामियाजा दूसरे किसानों को उठाना पड़ रहा है। सोमवार को प्रखंड के भदसेनी गांव में पराली की आग से कई किसानों की 15 बीघा खेत में लगी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। पल भर में किसानों के सपने चूर हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, कुछ लोगों ने अपनी खेत में पराली में आग लगा दी थी। तेज हवा के कारण आग बगल की खेतों में पहुंच गई। देखते ही देखते आग ने भयावह रूप धारण कर लिया और पल भर में कई किसानों की फसल जलकर राख हो गई। यह भी पढ़ें- गेहूं की फसल में भीषण आग से 50 बीघा फसल जलकर राख आग लगने की सूचना मिलने पर अग्निशमन दस्ता वहां पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मेहनत कर आग पर काबू पाया। लेकिन तबतक कई किसानों की लाखों रूपये फसल जलकर...