धनबाद, सितम्बर 20 -- झरिया। मृतक रंजय सिंह की पत्नी रूमी देवी ने कहा कि मुझे न्यायालय पर पूर्ण भरोसा था कि फैसला मेरे पक्ष में आएगा, लेकिन कोर्ट ने आरोपियों को बरी कर दिया। इस फैसले ने मुझे अंदर से झकझोर कर रख दिया। मैंने नौ साल तक अपने पति की मौत के न्याय का इंतजार किया। न्यायालय सर्वोपरि है और मैं फैसले का पूरा सम्मान करती हूं। हाईकोर्ट जाने के सवाल पर रूमी देवी ने कहा कि फिलहाल परिवार से सहमति और विचार-विमर्श के बाद ही कोई कदम उठाऊंगी। रूमी वर्तमान में वाटर बोर्ड कॉलोनी भगतडीह में अपने ससुर बच्चू सिंह, भैसूर संजय सिंह, दो पुत्रियों रोशनी (17 वर्ष), श्रुति कुमारी (14 वर्ष) और नौ वर्षीय पुत्र विशाल के साथ रह रही हैं। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: फैसला: रंजय सिंह हत्याकांड में हर्ष सिंह और नंद कुमार बरी उनकी बड़ी बेटी रोशनी दिल्ली में रहकर ...