मैनपुरी, मई 9 -- थाना कोतवाली स्थित परिवार परामर्श केंद्र पर शनिवार को एक सुखद और भावुक नजारा देखने को मिला। आपसी विवाद के कारण अलग रह रहे एक दंपति ने काउंसलिंग के बाद अपनी गलतियों को स्वीकार किया और केंद्र पर ही एक-दूसरे को वरमाला पहनाकर नए जीवन की शुरुआत की। सदस्यों ने खुशी-खुशी दंपत्ति को थाने से विदा किया। मामला सोनी निवासी जासमई, बेवर और उनके पति सुधीर के बीच चल रहे विवाद का था। प्रभारी मोनिका चौधरी और सदस्य प्रज्ञा चौहान, ममता भदौरिया, साधना तिवारी व सोनू कुमारी की टीम ने दोनों पक्षों को आमने-सामने बिठाकर उनकी काउंसलिंग की। बातचीत के दौरान दोनों को अहसास हुआ कि छोटी-छोटी बातों ने उनके रिश्तों में कड़वाहट घोल दी थी। भविष्य में कभी न लड़ने की कसम खाते हुए दंपति ने फिर से साथ रहने की इच्छा जताई। इस पर केंद्र के सदस्यों ने थाना परिसर में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.