बरेली, अप्रैल 16 -- आंवला। परामर्श केंद्र ने कोतवाली में अपनी सार्थकता सिद्ध करके बिखरे तीन परिवारों का पुनर्मिलन कराया । अलग-अलग स्थानों के तीन परिवारों क्रमश: तौशीन पत्नी नाजिम नि.पक्की डाम, थाना कैम्प जिला ऊधम सिंह नगर, आरती पत्नी जितेन्द्र, नि.पशतौर थाना बिशारत गंज, वैशाली मौर्य पत्नी गौरव सक्सेना, नि.बाग बख्शी,थाना आंवला का पारिवारिक विवाद चल रहा था। बुधवार को विद्वान सलाहकारों अध्यक्ष जय गोविन्द सिंह, सदस्य रमाकांत तिवारी, योगेश माहेश्वरी, रामदीन सागर, रजिया सुल्तान, सीमा रजा, शोभना अग्रवाल, शोखी अग्रवाल, आरक्षी शीतल देवी, आरक्षी महेश सिंह ने तीनों परिवारों के दम्पतियों को बैठाकर समझाया और आपसी समझ-बूझ से परिवारों की सुलह कर विवाद समाप्त करा दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...