बेगुसराय, अगस्त 5 -- बरौनी। सोनपुर मंडल के सभागार में बुधवार को मंडलीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति की छठी बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता मंडल रेल प्रबंधक अमित शरण ने की। बैठक में समिति के 11 सदस्यों की उपस्थिति रही। इस दौरान मंडल क्षेत्र में यात्री सुविधाओं के विस्तार, रेल सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार, स्टेशनों पर उपलब्ध सुविधाओं, स्वच्छता, सुरक्षा, पेयजल, प्रतीक्षालय, टिकटिंग व्यवस्था, यात्रियों से संबंधित विभिन्न समस्याओं व अपेक्षाओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। मौके पर अपर मंडल रेल प्रबंधक सुमन कुमार तांती, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक धीरज कुमार आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...