लखनऊ, फरवरी 24 -- लखनऊ दुग्ध संघ (पराग) होली के अवसर पर 25 फरवरी से अपने अधिकृत बूथों पर स्टीम पद्धति से निर्मित शुद्ध खोवा उपलब्ध कराएगा। इसकी कीमत 450 रुपये प्रति किलो और 225 रुपये आधा किलो तय की गई है। भारी मांग को देखते हुए इस वर्ष पराग ने 15 टन खोवा बिक्री का लक्ष्य रखा है। खोवा के साथ-साथ गुलाब जामुन, मिल्क केक और कलाकंद जैसी मिठाइयां भी बूथों पर मिलेंगी। बीबीडी ग्रुप में उत्कर्ष-2026 कल से शुरू होगा बीबीडी एजुकेशनल ग्रुप का वार्षिक उत्सव 'उत्कर्ष-2026' राजधानी में 26 से 28 फरवरी तक आयोजित होगा। 'विरासत से विकास तक' थीम पर आधारित इस उत्सव में तकनीकी, सांस्कृतिक और खेल जगत की विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी। इसमें प्रदेश भर के हजारों छात्र शामिल होंगे। समापन समारोह में विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा और प्रतिष्ठित 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' अवा...