मेरठ, फरवरी 28 -- मेरठ। होली पर मावे (खोया) में संभावित मिलावट के बीच पराग ने उपभोक्ताओं की लिए खास पहल की है। देश के प्रमुख दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ पराग डेयरी सभी अधिकृत विक्रय केंद्र एवं विक्रय एजेंटों के जरिए उचित दरों पर शुद्ध एवं गुणवत्तायुक्त खोया उपलब्ध करा रहा है। गगोल स्थित दुग्ध संघ मेरठ के मुख्य गेट सहित पराग के सभी अधिकृत विक्रय केंद्रों एवं अधिकृत विक्रय एजेंटों से खरीदा जा सकेगा। पराग के अनुसार उपभोक्ता निश्चिंत होकर खोया खरीद सकते हैं। पराग दुग्ध संघ मेरठ के महाप्रबंधक अविनाश सत्यार्थी के अनुसार जनपदवासी होली के त्योहार पर नकली एवं मिलावटी दुग्ध उत्पादों से सावधान रहें और केवल अधिकृत केंद्रों से ही शुद्ध उत्पाद खरीदें। महाप्रबंधक ने रंगों के त्योहार पर शुद्धता और मिठास बनाए रखने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...