नई दिल्ली, नवम्बर 7 -- पराग्वे की अर्थव्यवस्था में चार दिन में ही ऐसा तूफान आया कि राष्ट्रपति को इस्तीफा देना पड़ गया। पराग्वे के अर्द्धसरकारी यूएनो बैंक के डूबने के बाद आधी आबादी का पैसा फंस गया। लोगों के हाथ में पैसा ना आने की वजह से देशभर में प्रदर्शन शुरू हो गए और फिर राष्ट्रपति सैंटियागा पेना की पार्टी में भी उनका विरोध शुरू हो गया। सैंटियागो पेना ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया और इसके बाद उन्हें नजरबंद कर दिया गया। वहीं कांग्रेस उनके खिलाफ महाभियोग चला रही है। पराग्वे की आबादी करीब 1 करोड़ 20 लाख की है। राष्ट्रपति सैंटियागो पेना ने अपना इस्तीफा भेजा जिसे कांग्रेस ने स्वीकार करने से इनकार कर दिया और 78-0 के बहुमत से उनके खिलाफ महाभियोग चलाने का फैसला किया गया। उनपर आरोप है कि उन्होंने निजी लाभ के लिए अपने पद का इस्तेमाल किया। वहीं पेन...