मऊ, जनवरी 24 -- दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बे में समिति आरोग्य सेवा संस्थान के तत्वावधान में शुक्रवार को पराक्रम दिवस पर सामुहिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 28 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। शिविर का शुभारंभ आरएसएस के विभाग प्रचारक बलिया अंबेश जी ने स्वंय रक्तदान कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अंबेश जी ने कहा कि हमारे रक्त की एक एक बूंद कीमती होती है तथा जब हमारे रक्त किसी के लिए जीवन देने वाला साबित होता है तो वो हमारी जिंदगी का सबसे महत्वपूर्ण क्षण होता है। कहा कि अक्सर हम देखते हैं कि सड़क दुघर्टना में घायल होने पर अधिकांश मात्रा में रक्त बह जाता है। अगर समय पर उसे रक्त न मिले तो मृत्यु होने का खतरा भी बना रहता है। रक्त को केवल रक्तदान के माध्यम से ही प्राप्त किया जा सकता है। समिति आरोग्य सेवा द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.