बक्सर, फरवरी 10 -- महाशिवरात्रि श्रद्धालुओं के बीच विशेष उत्साह और आस्था देखने को मिली वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से तिलक की रस्म हुई बक्सर, हमारे संवाददाता। महाशिवरात्रि का पावन पर्व आने वाला है। इसकी तैयारी शहर में पूर्व से होने लगी है। इसी क्रम में शहर में भगवान भोलेनाथ के विवाह परंपराओं की शुरुआत हो गई है। मंगलवार को खलासी मोहल्ला स्थित नर्मदेश्वर महादेव शिव मंदिर में पारंपरिक तिलक समारोह श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। तिलक के अवसर पर मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गूंज उठा। तिलक समारोह में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी थी। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों सहित भक्तों ने भगवान शिव के दरबार में हाजिरी लगाई। माता गौरा की ओर से भगवान भोलेनाथ को विधिवत तिलक अर्पित किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.