सीतामढ़ी, अप्रैल 23 -- परसौनी (सीतामढ़ी), एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की देर रात्रि करीब 12 बजे को घर में घुसकर एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इस दौरान युवती के विरोध करने पर मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। बताया गया कि एक मई को युवती की शादी होनी है। जख्मी हालत में परिजनों ने युवती को स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बुधवार सुबह बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही परसौनी पुलिस मामले की जांच में जुट गयी। पीड़िता व परिजनों द्वारा दी गयी जानकारी के आधार पर घटनास्थल का फॉरेंसिक जांच कराकर कई साक्ष्य एकत्रित किए। वहीं पीड़िता का मेडिकल जांच कराया गया।पीड़ता के बयान पर देर शाम स्थानीय थाना में एफआईआर करायी गई है। इ...