परसौना में भगवती मंदिर पर अखंड अष्टयाम को लेकर भव्य कलश यात्रा
छपरा, जून 13 -- परसा,एक संवाददाता। परसौना नई बाजार भगवती मंदिर में शुरू हुए अखंड अष्टयाम को ग्रामीणों के सौजन्य से शनिवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। भव्य झांकी एवं हाथी-घोड़े एवं डीजे के साथ जयघोष के साथ यज्ञ स्थल से संजय भक्त के नेतृत्व में निकाली गई कलश यात्रा महुआ टोला,परसौना, परसादी गांव बजरंग चौक होते हुए नई बाजार से पुरानी बाजार होते हुए गंडक नदी तट स्थित जोड़ा मंदिर समीप गंडक घाट पहुंची। जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ जलभरी कराई गई। तत्पश्चात महिला-पुरुष श्रद्धालु करीब पांच किमी पद यात्रा कर उसी रास्ते वापस यज्ञ स्थल लौटे तथा विधि-विधान के साथ वैदिक मंत्रोंच्चारण के साथ ही 24 घंटे का अखंड अष्टयाम शुरू हुआ। कलश यात्रा में स्थानीय विधायक डॉ. करिश्मा राय,सांसद प्रतिनिधि राकेश सिंह,जिला पार्षद गोलोक बिहारी शरण सिंह,पूर्व जिला पार्षद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.