शिमला, मार्च 5 -- Himachal Pradesh Weather: हिमाचल प्रदेश में इन दिनों शुष्क मौसम का दौर जारी है और लगातार खिली धूप ने पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक गर्मी का अहसास बढ़ा दिया है। गुरुवार को भी राज्य भर में आसमान साफ बना हुआ है। इससे खासकर निचले और मैदानी हिस्सों में दिन के तापमान में उछाल दर्ज किया गया और दोपहर के समय तपिश महसूस की गई। हैरानी की बात यह है कि सिर्फ दिन ही नहीं, रातें भी अब सामान्य से ज्यादा गर्म होने लगी हैं। इस दौरान 7 मार्च से मौसम बदलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों में प्रदेश के औसतन न्यूनतम तापमान में 1.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जबकि कई शहरों में रात का पारा सामान्य से करीब 5 डिग्री तक अधिक रिकॉर्ड किया गया। आमतौर पर मार्च की शुरुआत में जहां सुबह-शाम हल्की ठंड बनी रहती है, वहीं ...