बदायूं, जून 26 -- जमीन के विवाद को लेकर हुई मारपीट और फायरिंग के मामले में बिसौली पुलिस ने नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर तमंचा, कारतूस, भाले, फरसा, सरिया, स्टील पाइप और डंडे बरामद किए हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के परसेरा गांव में बुधवार को दो पक्षों जमीन के विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में कार्रवाई करते हुए नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में वीरेन्द्र पुत्र स्व. ब्रजपाल, विचारदेव पुत्र स्व. लटूरी, अनिल पुत्र रामवीरेश, नेजपाल पुत्र थान सिंह, अखिलेश पुत्र हरवीर, अमरपाल पुत्र श्रीपाल, प्रवेश पुत्र कस्तूरी, राजीव पुत्र सुरेशपाल तथा करुपाल पुत्र नेजपाल शामिल हैं। यह भी पढ़ें- लाठी-डंडों, पत्थरों और गोलियों की गूंज से कांप...