परसूडीह में दुकानों का ताला तोड़ चोरी करने में दो आरोपी गिरफ्तार
जमशेदपुर, अप्रैल 8 -- परसूडीह थाना क्षेत्र में दुकानों का ताला तोड़कर चोरी के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में कदमा निवासी लालू सरदार उर्फ रोहित और कीताडीह निवासी बॉबी मुंडा शामिल हैं। पुलिस ने उनके पास से ताला काटने वाला कटर भी बरामद किया है। पिछले दिनों चोरों ने परसूडीह स्थित पांच दुकानों का ताला तोड़ने का प्रयास किया था। इनमें से दो दुकानों से नकद और कुछ सामान की चोरी कर ली गई, जबकि अन्य दुकानों में वे चोरी नहीं कर सके। घटना की जांच के दौरान पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिला, जिसके आधार पर दोनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। दोनों पहले भी जेल जा चुके हैं। इस मामले में शामिल तीन अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। मंगलवार को दोनों गिरफ्तार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.