जमशेदपुर, मार्च 6 -- परसूडीह ग्वाला पट्टी स्थित श्री श्री शिव राधा कृष्ण हनुमान मंदिर में शुक्रवार को प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया गया। इसके तहत भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने सिर पर कलश लेकर श्रद्धा और उत्साह के साथ कलश यात्रा में भाग लिया। कलश यात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर परसूडीह और आसपास के इलाकों का भ्रमण करते हुए पुनः मंदिर प्रांगण पहुंचकर संपन्न हुई। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से परंपरा के अनुसार कलश यात्रा में हिस्सा लिया। पूरे मार्ग में जयकारों और भक्ति गीतों से वातावरण गूंजता रहा। इस धार्मिक आयोजन में जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह तथा जिला परिषद के उपाध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव मुख्य रूप से शामिल हुए। उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ कलश यात्रा में भाग लेकर आयोजन की सफलता की का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.