परसूडीह : शादी का दबाव बना रही थी, इसलिए प्रेमी ने कैनाल में डुबोकर मार डाला
जमशेदपुर, अगस्त 3 -- जमशेदपुर। परसूडीह के कलियाडीह गौशाला के पास बीते दिनों कैनाल में मिले महिला के निर्वस्त्र शव मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मृतका की पहचान जुगसलाई निवासी किरण देवी के रूप में हुई थी। पुलिस ने हत्या के आरोप में उसके प्रेमी दासमत बास्के को गिरफ्तार कर लिया है। दासमत पोटका के छोटा बांदुआ का रहने वाला है और उसके तीन बच्चे हैं। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त स्कूटी तथा मृतका के कपड़े बरामद कर लिए हैं। रविवार को मामले का खुलासा करते हुए सिटी एसपी ललित मीणा ने बताया कि करीब आठ वर्ष पहले दोनों टाटा स्टील में ठेका कर्मी के रूप में कार्यरत थे, जहां उनकी मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गया। इस दौरान दासमत कई बार किरण के घर पर भी उसके साथ रहता था। पिछले कुछ समय से किरण उस पर शादी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.