जमशेदपुर, मार्च 8 -- जमशेदपुर। परसुडीह थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शराब अड्डे पर छापेमारी की। इस दौरान मौके से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई। हालांकि छापेमारी की भनक लगते ही धंधे से जुड़े कुछ लोग मौके से फरार हो गए।पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि परसुडीह इलाके में अवैध रूप से शराब का भंडारण और बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर थाना पुलिस की टीम ने संबंधित स्थान पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान वहां से कई बोतल शराब और बिक्री से जुड़े अन्य सामान बरामद किए गए।पुलिस ने बरामद शराब को जब्त कर लिया है और इस धंधे से जुड़े लोगों की पहचान करने में जुट गई है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इलाके में अवैध शराब के कारोबार पर लगातार नजर रखी जा रही है। इस तरह क...