जमशेदपुर, जनवरी 6 -- परसुडीह थाना अंतर्गत कीताडीह मदरसा के पास टाटा मोटर्स के सेवानिवृत कर्मी नोमान के घर में मंगलवार तड़के अचानक आग लग गई। घटना के समय घर पूरी तरह बंद था और अंदर कोई भी मौजूद नहीं था, जिससे समय पर आग का पता नहीं चल सका। सुबह 6 बजे घर से धुआं उठता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। किसी तरह दरवाजा खोलने पर देखा कि घर के अंदर आग फैल चुकी थी। लोगों ने तुरंत पानी मोटर लगाकर आग बुझाने की कोशिश शुरू की। फायर ब्रिगेड को सूचना देने का प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। इसके बाद मोहल्ले के लोगों ने मिलकर करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।सूचना मिलने पर गृह मालिक का भांजा मोहम्मद मिनाजुद्दीन मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि आग तड़के करीब 4 बजे लगी है। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.