जमशेदपुर, जून 2 -- जमशेदपुर। संस्कृति सोशल वेलफेयर फाउंडेशन की मुनमुन चक्रवर्ती की पहल से परसुडीह थाना में एक अस्पताल के द्वारा निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने थाना के पुलिसकर्मियों की आंखों की जांच की तथा उन्हें नेत्र स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सलाह दी। फाउंडेशन एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा इस दौरान पुलिसकर्मियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का टिप्स दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...