जमशेदपुर, अप्रैल 12 -- जमशेदपुर के परसुडीह स्थित प्रमथ नगर में बंग बंधु संस्था के द्वारा सड़क, नाला और पेयजल की समस्या को लेकर रविवार को धरना प्रदर्शन किया गया। धरना देने वालों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नाराज़गी जताते हुए कहा कि परसुडीह के शीतला चौक से करनडीह तक सड़क की हालत बेहद जर्जर हो चुकी है। खराब सड़क के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। इसके कारण इस इलाके में टेम्पो चालकों ने भी आना-जाना लगभग बंद कर दिया है।स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र में नालियों की व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़कों पर गंदे पानी का बहाव होता रहता है, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि जनप्रतिनिधि केवल चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे करते हैं, लेकिन चुनाव जीतने के बाद उन वादों को भूल जाते हैं।संस्था की क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.