सोनभद्र, जून 29 -- रामगढ़। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के ग्राम परसिया में सोमवार की दोपहर बाद एक खेत में अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और महिला की शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं। पन्नूगंज थाना प्रभारी माधव सिंह ने बताया कि ग्राम परसिया निवासी रवि गिरि के खेत में ग्रामीणों ने करीब 36 वर्षीय अज्ञात महिला का शव देखा। सूचना पर थाना पन्नूगंज पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। महिला के माथे और नाक पर चोट के निशान पाए गए हैं। फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...