छपरा, दिसम्बर 8 -- हिन्दुस्तान असर परसा,एक संवाददाता। परसा हाई स्कूल कैंपस में स्थित लाखों की लागत से बनाए गए चिल्ड्रेन पार्क का शुरू करने की पहल शुरू हुई है। सेवानिवृत्त बीडीओ रजत किशोर सिंह एवं जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ. दिलीप कुमार सिंह ने नगर ईओ रजनीश कुमार व नगर जेईई गौतम कुमार से चर्चा की। सोमवार की दोपहर बाद सेवानिवृत्त बीडीओ हाई स्कूल परसा पहुंच चिल्ड्रेन पार्क की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने विद्यालय के एचएम जयशंकर प्रसाद गुप्ता व शिक्षक अनीश कुमार से चिल्ड्रेन पार्क की स्थिति के बारे में चर्चा की व इसे शुरू कराने को रणनीति बनाई। चिल्ड्रेन पार्क की सफाई कराने एवं बोर्ड की बैठक में चिल्ड्रन पार्क की सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव तैयार करने का आश्वासन दिलाया। पार्क को चालू कराने की पहल में लिए गए निर्णयों के अनुसार इसके खुलने का समय नि...