छपरा, अप्रैल 18 -- परसा,एक संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसा में शनिवार को प्रसूति महिला के शिशु की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया। प्रसूति महिला छपरा मैथवलिया की मनीष कुमार की 25 वर्षीय पत्नी फूला कुमारी बताई गई है। फूला कुमारी अपने मायके में थी। उसे प्रसव पीड़ा होने पर मायके वालों ने अस्पताल में अहले सुबह भर्ती कराया। करीब छह घंटे बाद उसकी बिगड़ती स्थिति को देख महिला चिकित्सक तथा नर्स की मदद से प्रसूति को बचाया तो गया लेकिन शिशु की मौत जन्म से पूर्व ही हो चुकी थी। शिशु की मौत सुनते ही परिजन अस्पताल प्रबंधन व चिकित्सकों की लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। सूचना मिलने के साथ ही स्थानीय पुलिस भी अस्पताल पहुंची एवं परिजनों से घटना की जानकारी ली। इधर मौके पर कई जनप्रतिनिधि भी पहुंचे एवं किसी तरह परिजन...