परसा में समर कैंप का किया गया उद्घाटन
छपरा, जून 1 -- परसा,एक संवाददाता। नगर पंचायत क्षेत्र स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय शोभे परसा (बालक) में संचालित होने वाले समर कैंप का उद्घाटन बीईओ प्रिया भारती ने फीता काटकर किया। के एचएम शैलेश कुमार ने बताया कि पांचवी वर्ग के लिए 8 एवं छठी वर्ग के लिए 7 कमजोर छात्र-छात्राओं का चयन किया गया है। समर कैंप में छात्र-छात्राओं को पढ़ाने के लिए रागिनी कुमारी एवं प्रिया कुमारी को ड्यूटी दी गई है,जो सुबह 6:30 बजे से 8:00 बजे तक डेढ़ घंटे चयनित कमजोर छात्र-छात्राओं को सिखायेंगी। इस दौरान शिक्षक नागेन्द्र राम,शैलेंद्र प्रसाद,विनोद कुमार,सन्नी सौरभ,राजेश्वर कुमार उर्फ लड्डू जी,आंगनबाड़ी सेविका अर्चना देवी,किरण देवी,रसोइया गुड़िया श्रीवास्तव सहित कई उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- स्कूलों में समर कैंप का आयोजन यह भी पढ़ें- बच्चों के लिए वरदान साबित होगा समर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.