छपरा, मार्च 23 -- 4 - परसा बाजार पर एक कमरे में बिजली के शॉर्ट सर्किट से जले पड़े सामान परसा,एक संवाददाता। स्थानीय परसा बाजार के शंकरडीह स्थित एक मकान में बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लगने से घर में रखे कई आवश्यक सामान एवं जरूरी कागजात जलकर राख हुए। घटना सोमवार की सुबह करीब दस बजे की बताई जा रही है। अग्नि पीड़िता पीएचसी परसा में कार्यरत एएनएम अघनी कुमारी ने बताया कि वह शंकरडीह स्थित विजेंद्र सिंह के मकान में किराए पर रहती है। वह रोज की तरह सोमवार को भी 8:00 बजे ड्यूटी चली गई तभी कुछ पड़ोसियों ने कमरे से निकल रहे धुएं को देख शोर मचाया और कमरे में लगी आग की सूचना पर आसपास के पड़ोसी जुट गए और आग बुझाने के लिए कमरे का ताला तोड़कर बुझाने का प्रयास किया और इसकी सूचना मुझे दी गई। हॉस्पिटल से अपने कमरे पहुंची तो कमरे में रखे कई आवश्यक सामानों को ज...