परसा में बाढ़ का पानी घटने से लोगों को मिली थोड़ी राहत, राहत कार्यों में तेजी
छपरा, अक्टूबर 4 -- दो दर्जन स्थानों पर चल रहे कम्युनिटी किचन परसा, एक संवाददाता। प्रखंड की 11 पंचायतों एवं नगर पंचायत क्षेत्र के सभी वार्डों में बाढ़ का पानी रविवार को कुछ और कम होने से बाढ़ पीड़ितों और प्रभावित क्षेत्र के लोगों को थोड़ी राहत मिली है। हालांकि ग्रामीण सड़कों और निचले इलाकों में अब भी पानी जमा रहने के कारण आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। कई स्थानों पर लोग आवश्यक कार्यों के लिए नाव का सहारा लेने को मजबूर हैं। प्रखंड के अन्याय, गौरीगवां, बनौता, बथुई, माड़र, अंजनी, फतेहपुर, सिकटी, बहड़माड़र समेत कई गांवों में अभी भी बाढ़ का पानी जमा है। वहीं नगर पंचायत क्षेत्र के शोभे परसा, मिर्जापुर, पोखरपुर, हरपुर परसा, चेतन परसा, सैदपुर, महमदपुर सहित कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति बनी हुई है।
कम्युनिटी किचन का संचालन सीओ अनुज कुमार एवं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.