छपरा, जून 5 -- परसा के चकसहबाज गांव की घटना परसा,एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के चकसहबाज गांव स्थित धोबी टोला में युवक के घर पर बाइक से पहुंच कुछ बदमाशों ने फायरिंग की । घटना गुरुवार की मध्य रात्रि बाद करीब 1:45 बजे की है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ओमप्रकाश पुलिस दल के साथ घटना स्थल पर पहुचे व जांच पड़ताल शुरू कर दी। घटना के बारे में युवक मो कौशर ने पुलिस को बताया कि दो बाइक से छह की संख्या में मुंह बांधे बदमाशों ने देर रात्रि मेरे घर के दरवाजे पर धावा बोल दिया। वे लोग मेरा नाम लेकर पुकारने लगे। यह भी पढ़ें- हत्या की नीयत से किया युवकों पर हमला जबतक हमलोग जग कर कुछ समझ पाते तब तक दो राउंड फायरिंग की आवाज सुनाई पड़ी, तभी आसपास के लोगों के जगने की आहट सुन वे लोग घर के मेन गेट के ऊपर लगे कांच पर में गोलियां चलाये व भाग गये। लोगों के जगने...