छपरा, अप्रैल 30 -- परसा, एक संवाददाता। प्रखंड संसाधन केंद्र परिसर में प्रतिभा एवं शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन गुरुवार को किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद स्थानीय विधायक डॉ.करिश्मा राय ने मैट्रिक एवं इंटर की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल,प्रतीक चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इससे पहले उन्होंने छात्र-छात्राओं को और भी लगन व परिश्रम के साथ मेहनत से पढ़ाई करने तथा अपने करियर को बनाने के लिए भी प्रेरित किया। वहीं समारोह को अपनी प्रस्तुति से सफल बनाने वाले संगीत शिक्षक गोविन्द वल्लभ पंत सहित कई अन्य शिक्षिकाओं को भी स्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- गांवों में छिपी अनमोल प्रतिभाएं, बस चाहिए सही मंच: गुरु प्रसाद कार्यक्रम में कई निजी कोचिंग संस्थानों के संचालक ...