छपरा, फरवरी 23 -- फोटो- 10 परसा बाजार स्थित गायत्री मंदिर से दान पेटी की चोरी की घटना के बाद मुख्य दरवाजे की टूटी कुंडल दिखाते पुजारी परसा,एक संवाददाता। स्थानीय बाजार स्थित गायत्री शक्तिपीठ मंदिर के मुख्य गेट के अंदर रखी गई तीन दान पेटियों को चोरों ने निशाना बनाया। घटना रविवार की मध्य रात्रि की बताई जा रही है। मंदिर के पुजारी को जानकारी तब हुई जब प्रत्येक दिन की तरह वे सोमवार की अहले सुबह मंदिर में पूजा के लिए जागे। मंदिर के मुख्य गेट तथा उसके बाहर लगी स्टील की एक गेट का टूटा हुआ ताला एवं मंदिर के अंदर रखी दान पेटियों को गायब देख होश उड़ गए। इसकी जानकारी मंदिर के ट्रस्टी सदस्यों को दी। मंदिर के पुजारी सोनालाल राय ने बताया कि इससे पहले भी करीब दो माह पहले दिवाली के आसपास चोरों ने मंदिर का ताला तोड़ा था लेकिन संयोग ठीक रहा कि इस दौरान आवाज ...