छपरा, फरवरी 25 -- परसा । स्थानीय मुख्य बाजार सहित थाना रोड, हॉस्पिटल रोड और दरोगा राय चौक के आसपास बढ़ते अस्थायी अतिक्रमण को हटाने के लिए नगर प्रशासन द्वारा ध्वनि विस्तारक यंत्र से माइकिंग कराई गई। जिला प्रशासन ने अस्थायी रूप से ठेला, खोमचा एवं अन्य अस्थायी दुकानों से उत्पन्न अतिक्रमण और जाम की समस्या को देखते हुए कार्रवाई का निर्देश दिया है। नगर कार्यपालक पदाधिकारी रजनीश कुमार ने बताया कि पूर्व में परसा-बनकेरवा की हॉस्पिटल रोड, थाना रोड और दरोगा राय चौक सहित अन्य स्थानों की मापी अंचल अधिकारी अनुज कुमार के नेतृत्व में अंचल अमीन तथा नगर पंचायत अमीन सुनील सिंह द्वारा कराई जा चुकी है। अस्थायी दुकानदारों को निर्धारित समय के भीतर अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया है। आदेश की अवहेलना करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। रेफरल अस्पताल म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.