छपरा, मार्च 31 -- एकमा। एकमा थाना क्षेत्र के परसा दक्षिणी पंचायत में चोरों द्वारा दो ट्रांसफार्मरों का क्वायल चोरी कर लिया गया। इस संबंध में विद्युत आपूर्ति प्रशाखा, एकमा के कनीय अभियंता संतोष शावंत ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज आवेदन के अनुसार, 27 मार्च को आए तेज आंधी-पानी के कारण परसा फीडर ब्रेकडाउन हो गया था। इसके बाद रात्रि करीब डेढ़ बजे पेट्रोलिंग के दौरान मानव बल संतोष कुमार पाठक, अवध किशोर राय एवं पंकज कुमार पटेल ने देखा कि बेतवनिया बीएसएनएल के समीप स्थित 16 केवीए तथा बेतवनिया मनियार के पास लगे 25 केवीए ट्रांसफार्मर का क्वायल अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया है। सूचना मिलने पर स्थल का निरीक्षण किया गया। इस घटना से नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड को लगभग 80 हजार रुपये की आर्थिक क्षति हुई है।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.