मोतिहारी, मार्च 8 -- रक्सौल। परसा जिला के पोखरिया स्थित उच्चांगल विद्यालय में बने मतगणना केंद्र में हुए विवाद के बाद परसा जिला के क्षेत्र संख्या3का मतगणना रोक दिया गया है।मिली सूचना के मुताबिक,वहां पटेरवा सुगौली वार्ड 4की मतगणना के दौरान 745मत वाले मतपेटी गुम रहने से विवाद हो गया,जिसके बाद मतगणना रोक दी गई।निर्वाचन अधिकृत बुद्धिलाल श्रेष्ठ ने बताया कि जांच के बाद भंडार गृह से मतपेटी मंगाया गया है,जो वहां छूट गया था।इधर,सूचना मिलते ही परसा जिला के प्रमुख जिलाधिकारी भोला दहाल पहुंच गए हैं।जांच और अग्रतर कारवाई जारी है। सूचना के मुताबिक,देर रात्रि तक मतगणना होने की उम्मीद है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.